Deoli News 25 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीसलपुर डेम के कैचमेंट एरिया में हुई बरसात से रविवार को त्रिवेणी फिर से चढ़ाव पर है। जिससे उम्मीद बनी है कि डेम में पानी आवक लगातार बनी रह सकती है।
दोपहर 12 बजे डेम का जलस्तर बढ़कर आरएल 313.52 मीटर पर पहुँच गया। शनिवार रात से क्षेत्र व कैचमेंट एरिया के कुछ भागों में लगातार बरसात का सिलसिला जारी है। शनिवार रात से देवली शहर व आसपास के क्षेत्रों में लगातार रुक-रुककर कभी तेज तो कभी हल्की वर्षा हो रही है। रविवार सुबह से भी ये दौर बराबर जारी है। जिससे शहर में सुबह से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। उधर, त्रिवेणी स्थित बीसलपुर डेम के प्रमुख जलावक केंद्र पर त्रिवेणी में जलस्तर बढ़ रहा है। पहले वहाँ का गेज 3.10 मीटर था, जो दोपहर 12 बजे बढ़कर 3.30 मीटर हो गया। उक्त पानी को डेम तक पहुँचने में करीब 10 से 14 घण्टे लगते है। यदि त्रिवेणी में गेज और बढ़ता रहा तो जलस्तर में बढ़ोतरी होगी। वर्तमान में डेम में 38.70 टीएमसी क्षमता के मुकाबले 24.975 टीएमसी पानी का संग्रहण हो चुका है, जो कुल भराव क्षमता का आधे से अधिक है।




