Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsईद मिलादुन्नबी का जश्न हर्षोल्लास मनाया, कई कार्यक्रम हुए

ईद मिलादुन्नबी का जश्न हर्षोल्लास मनाया, कई कार्यक्रम हुए


Deoli News 16 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी (बारहवफ़ात) पैगम्बर ऐ आलमे कायनात हज़रत मुहम्मद साहब के योमे पैदाइश (जन्मदिन) सोमवार को मुस्लिम समाज द्वारा हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया।

इस दौरान प्रताप कॉलोनी मदरसे व शाही ज़ामा मस्जिद में नमाजे फ़ज़्र के कुरआन ख़्वानी के बाद जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आगाज़ किया गया। इस मौके पर जामा मस्जिद इमाम नज्मे इफ्तिखार ने हरी झंडी दिखाकर के हज़रत पहलवान शाह बाबा की दरगाह के लिए जुलूस को रवाना किया। जुलुस में लोगों ने नातेपाक पढ़ते हुए मोहम्मद की शान मे नारे लगाएं। प्रताप कॉलोनी, एजेंसी एरिया से भी जूलुस ने शिरकत की। जुलूस पर मार्गो पर फूलों द्वारा स्वागत किया गया। विभिन्न स्थानों पर मिठाइयां व शरबत की व्यवस्था की गई थी। इस पर्व पर शहर मौलाना दिलकश ने कहा कि हज़रत मुहम्मद स. व. रहमतुल आलमीन हैं, करुणा के साग़र हैं। उन्होंने उनके आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया। वहीं हाजी मोहम्मद यूनुस व द्वारा नातेपाक पढ़ा। इस दौरान नारा ऐ तकबीर का नारा बुलन्द किया। पैग़म्बर ऐ इस्लाम पर अन्य वक्ताओ ने भी प्रकाश डाला। यहां तबर्रूक भी वितरित किया गया।

इस दौरान हाफ़िज़ मुकीम रज़ा, हाफिज शरीफ, मौलाना सनाउल्लाह, मौलाना नुरुद्दीन, हाजी मोहम्मद यूनुस साहब आदि ओलेमा के साथ सदर सिराजुद्दीन, शौकत खान, शम्मी रंगरेज़, रफीक भाई, चन्द खा, आबिद हुसैन, जमील कुरैशी, इमरान खान, शानू लुहार, जावेद, हनीफ साखला उपस्थित थे। यह जानकारी मोहम्मद इदरीश व हारून अंसारी ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d