गणेश महोत्सव में लोक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
Deoli News 16 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विहिप व बजरंग दल के संयुक्त तत्वाधान में चल रहे दस दिवसीय गणेश महोत्सव में रविवार रात डीके इवेंट में मुंबई, चेन्नई , मध्यप्रदेश , कोटा, झालावाड़ से आए कलाकारों ने हैरतंगेज करतब व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

विहिप प्रखंड अध्यक्ष आशीष पंचोली व शहर अध्यक्ष सत्यनारायण साहू ने बताया कि कोटा के कलाकारों द्वारा हैरतंगेज करतब, भंवई नृत्य, 10 फीट हनुमान रूप, महाकाल भस्म आरती (अघोरी), कृष्णराधा रास सहित देशभक्ति नाटक मंचन हुआ। मीडिया प्रभारी अमित गौतम ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र प्रधानमंत्री से सम्मानित कलाकार कुणाल गंधर्व का हैरतंगेज कार्य रहा। जिसमें कलाकार ने अपने सिर पर बैलगाड़ी का पहिया रख, उसके ऊपर तिरंगा ग्लास रख नंगे पांव कांच के टुकड़ों पर नृत्य किया। कार्यक्रम की शुरुआत में समिति के अध्यक्ष पंकज जैन व मंत्री राकेश ओसवाल ने सिंगर मुकेश शर्मा, सिंगर श्याम व्यास, क्रांतिकारी लखन रावल, टीना भारती के साथ भगवान गणेश की आरती की। इवेंट के कलाकारों द्वारा रामदरबार, महाकाल भस्म आरती, कृष्ण राधा रास, शिव विवाह जेसे नाट्य नृत्य सहित “भारतीय सैनिक के अदम्य साहस” पर नाटक का विमोचन हुआ। आकर्षण का केंद्र “10 फीट हनुमान” का रूप था। यहां मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन, उपाध्यक्ष सौरभ जिंदल, पार्षद कुंदनमल नथैया, पार्षद संजय सिंहल का साफा पहनाकर स्वागत सत्कार किया।
समिति के अध्यक्ष व सदस्यों द्वारा विशिष्ठ अतिथि पुलिस उपाधीक्षक रामसिंह जाट, शिवजी लाल चौधरी, भरत सिंह, भंवर लाल डिडवानिया, विकास अग्रवाल का शॉल ओढाकर स्वागत सत्कार किया। मंच संचालन गिरिराज जोशी ने किया। कार्यक्रम में जितेंद्र चौधरी, जसवंत सिंह, प्रहलाद सेन, तेजेंद्र पारीक, दुर्गा वाहिनी से मनीषा, नेहा, कविता, राजकुमारी, रेणु, बजरंग दल के गोविंद, दीपक, नितेश, जितेंद्र मेहता, कमल, मयंक, रोहित, योगेश, अजय सहित उपस्थित थे।



