Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeReviewsजैन धर्म में दशलक्षण पर्व का विशेष महत्व- डॉ. सैनी

जैन धर्म में दशलक्षण पर्व का विशेष महत्व- डॉ. सैनी


Deoli News 16 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीपार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर पटेल नगर देवली में चल रहे दशलक्षण महापर्व व पालिकाध्यक्ष नेमीचंद जैन के घर से मंदिर के लिए रवाना हुई महाआरती में रविवार शाम बीजीपी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी ने भाग लिया।

दरअसल दशलक्षण महापर्व कार्यक्रम में रविवार शाम पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन के परिवार की ओर से महाआरती का हुई। इसमें बीजीपी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ. सैनी ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष के घर से बैंड बाजो के साथ आरती के थाल को सजकर शोभायात्रा शुरू हुई जो ,श्रीपार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर पटेल नगर पहुंची। यहां विधि विधान के साथ महाआरती की गई। महाआरती कार्यक्रम के बाद सैनी ने कहा कि जैन धर्म में दशलक्षण पर्व का एक अलग स्थान है। दिगंबर समाज के लोग भाद्रपद में पंचमी से लेकर चतुर्थ दशमी तक इस पर्व को मनाते है। आठवां दिन त्याग का दिन है। लिहाजा जैन समाज के लोग आज मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना महाआरती करते हैं। भगवान महावीर द्वारा दिए गए संदेशों पर चलने की प्रेरणा लेते हैं। इस दौरान पालिकाध्यक्ष नेमीचंद जैन, भाजपा नेता महेश मंगल, मनोज शर्मा, पार्षद पंकज जैन समेत जैन समाज के कई लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d