Deoli News 16 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जहाजपुर में भगवान के बेवाण पर पत्थरबाजी करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने एवं अपराधियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने, संपत्तियां जब्त करने की मांग को लेकर सोमवार को देवली शहर में सर्व हिंदू समाज के लोगों ने जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री के नाम देवली एसडीओ मनोज कुमार मीणा को ज्ञापन सौपा है।

विहिप के प्रखंड अध्यक्ष आशीष पंचोली के नेतृत्व में हिंदू परिषद के लोगों ने उपखंड कार्यालय के बाहर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया। ज्ञापन में बताया कि जहाजपुर में हिंदू समाज शांतिपूर्ण तरीके से जलझूलनी एकादशी पर ठाकुरजी के बेवाण निकाल रहा था। इस दौरान जामा मस्जिद के बाहर एकत्रित एक समुदाय के लोगों ने उपद्रव करते हुए जामा मस्जिद से पत्थर बरसाएं व बेवाण यात्रा में न केवल विघ्न डाला, बल्कि लोगों को चोटिल भी कर दिया। गनीमत रही कि पत्थरबाजी में किसी की मौत नहीं हुई, लेकिन उपद्रवियों की तैयारी ओर हौसले खतरनाक थे। ऐसी हरकतें कर हिंदू समाज को आंदोलन के लिए मजबूर किया गया है। देवली हिंदू समाज ने मांग की है कि ऐसे सभी लोगों को चिन्हित कर उनके अवैध निर्माण तोड़े जाएं। वहीं जामा मस्जिद के अवैध कब्जे को भी तोड़ा जाए तथा अपराधियों की संपत्तियां जब्त कर कठोर सजा दी जाए, ताकि दुबारा ऐसे लोगों के हौसले बुलंद नहीं हों।



