Deoli News 16 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आदिवासी मीणा समाज सेवा संघ की जिला अध्यक्ष शिवजीराम झाला की अध्यक्षता में स्थानीय बाबा मंडी देवली में बैठक आयोजित हुई।
इसमें सर्वसम्मति से खेड़ा गांवड़ी निवासी जयकिशन मीणा को मीणा समाज सेवा संघ के ब्लॉक अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। बैठक में प्रहलाद मीणा, तुलसीराम मीना, यादराम मीना, रंगलाल मीणा, कुलदीप मीणा, शिवपाल मीणा, जय सिंह मीणा, अंबालाल मीणा, रामसिंह मीणा सहित समाज के दर्जनों लोग उपस्थित थे। जिन्होंने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर आगामी सात दिन में संपूर्ण कार्यक्रम बनाने का निर्णय लिया। यह जानकारी मीणा समाज के पूर्व अध्यक्ष यादराम मीणा ने दी।



