Deoli News 16 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की जनता कॉलोनी में बच्चों द्वारा लोगों के सहयोग 10 दिनों तक के लिए गणपति की स्थापना की गई।
जहां प्रतिदिन सुबह शाम पूजा अर्चना की जा रही है। रविवार को भी गणेशजी के छप्पन भोग का आयोजन किया गया। कॉलोनी के मित्तली शर्मा, अर्पिता, अक्षिता लक्षकार, शिवम दाधीच, अंशुमन दाधीच, तनिष्क बिलोची, शरणांश दाधीच, केशव लक्षकार, निम्मी शर्मा सहित अन्य बच्चो ने अपने स्तर पर गणेश प्रतिमा स्थापित कर प्रतिदिन पूजा अर्चना के दायित्व का निर्वहन किया। रविवार को 56 प्रकार के व्यंजन, पकवान व बाजार की मिठाईयो का भोग लगाया गया। इस मौके पर डमरू, ताशे की धून पर विशेष आरती की गई। बाद में सभी को 56 भोग की प्रसादी का वितरण किया गया।



