Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessउर्वरकों के संतुलित उपयोग से अधिक पैदावार संभव

उर्वरकों के संतुलित उपयोग से अधिक पैदावार संभव


Deoli News 16 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के प्रगतिशील किसान भंवरलाल धाकड़ के खेत पर कावेरी सीड कंपनी लिमिटेड द्वारा आयोजित किसान संगोष्ठी हुई।

इसमें सहायक कृषि अधिकारी देवली शंकरलाल सोयल द्वारा खेतों में उर्वरकों के संतुलित उपयोग कर पैदावार बढ़ाने के संबंध में जानकारी दी। वहीं फसल बीमा योजना के बारे में किसानों को सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं से अवगत कराया। इस दौरान प्रगतिशील किसान भंवरलाल धाकड़ ने खेत पर बोई गई किस्म बाजरा के पीएच 6288 की प्रशंसा की और बताया कि यह किस्म 75 से 80 दिन में पककर तैयार हो जाती है। वहीं सीठा ठोस व चमकदार होता है। यहां स्थानीय खाद बीज व्यापारी रामराज धाकड़, मनीष धाकड़, श्याम खाद बीज भंडार एवं स्थानीय वितरक राजीव भारद्वाज भारद्वाज फर्टिलाइजर देवली ने किसानों का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d