Deoli News 16 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीपार्श्वनाथ नवयुवक मंडल देवली द्वारा सोमवार को जहाजपुर स्थित मुनि सुव्रतनाथ भगवान के जिनालय स्वस्तिधाम में देशभर से आए शिविरार्थियों को भोजन कराने की सेवा दी।
दरअसल यहां श्रावक संस्कार शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें सेवा को लेकर नवयुवक मंडल के सदस्य जहाजपुर पहुंचे थे। नवयुवक मंडल अध्यक्ष दिनेश जैन ने बताया कि सबसे पहले नवयुवक मंडल के सभी सदस्यों द्वारा मंदिर में विराजमान आर्यिका स्वस्ति भूषण को श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद लिया। इस पर आर्यिका ने पटेल सभी सदस्य की प्रशंसा करते हुए शुभाशीष दिया। इस दौरान नवयुवक मंडल के अध्यक्ष दिनेश कुमार जैन, मंत्री सिध्दार्थ बड़जात्या, कोषाध्यक्ष सुनील डोसी एवं ललित सोनी, नरेन्द्र बड़जात्या, संदीप, संगीत, राजीव, मयंक आशीष, पवन एवं नवयुवक मंडल के दो दर्जन सदस्य मौजूद थे।



