Deoli News 22 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर सदर बाजार देवली से सोमवार को पहली डाक निशान यात्रा रवाना होगी। उक्त यात्रा पर देवली में कई जगहों पर पुष्प वर्षा की जाएगी।
चंद्रप्रभु जैन नवयुवक मंडल के महामंत्री पंकज कुमार जैन ने बताया कि यह डाक निशान यात्रा बाड़ा पदमप्रभु के लिए रवाना होगी, जो 24 सितंबर सुबह 5 बजे पहुंचेगी। यात्रा में 150 सदस्य बारी-बारी से झंडा लेकर दौड़ेंगे। उक्त यात्रा को पांचो मंदिर के अध्यक्ष हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वहीं 24 सितंबर को दो बसों के जरिए समाज के लोग बाड़ा पदमप्रभु पहुंचेंगे। चंद्र प्रभु मंडल की ओर से पदयात्रियों के लिए भोजन आदि की व्यवस्था नि:शुल्क की गई है।


