Deoli News 22 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नवभारत साक्षरता परीक्षा के तहत देवली ब्लॉक में रविवार को 107 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई।
इस दौरान 3 हजार 842 नवसाक्षरो ने परीक्षा दी। ब्लॉक साक्षरता अधिकारी सोमाराम बैरवा ने बताया कि स्थानीय ब्लॉक में 3 हजार 343 लर्नस का लक्ष्य दिया गया था। जिसके अंतर्गत विभिन्न परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पंजीकृत नवसाक्षरों में से ब्लॉक के राजकीय विद्यालयों में 107 केन्द्र बनाए गए। वहीं 2 हजार 752 महिला एवं 1090 पुरुषो ने परीक्षा दी। इस दौरान परीक्षा शांतिपूर्वक हुई। इसे लेकर एसीबीओ रामराय मीणा, एएओ प्रवीण कुमार चौधरी साक्षरता अधिकारी सोमाराम बैरवा ने देवली गांव, बीजवाड, बडला, मालेडा, कल्याणपुरा समेत केन्द्रो पर पहुंचकर परीक्षा का निरीक्षण किया।



