Deoli News 19 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ईसाफ कॉपरेटिव सोसाइटी की ओर से शनिवार को नि:शुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया।
इस दौरान 92 रोगियों को परामर्श दिया गया। ईसाफ कॉपरेटिव के मैनेजर मनीष जाट ने बताया कि टीकड़ में सोसाइटी की ओर से नि:शुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन हुआ। इसमें चिकित्सा अधिकारी दीपक शर्मा और दुर्गा मीना ने 92 रोगियों को परामर्श और नि:शुल्क दवाईया वितरीत की। इस दौरान सहायक मैनेजर नारायण शर्मा, सरपंच धापू देवी, ईश्वर सिंह, राजेश यादव, विक्रम गुर्जर, प्रदीप जाट मौजूद थे।



