Deoli News 19 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय थाना पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई कर दो गिरफ्तारी वारंटी समेत आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। वही तीन गिरफ्तारी वारंटो का नियम अनुसार निस्तारण किया गया।
थाना प्रभारी राजकुमार नायक के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम बेनीवाल एवं पुलिस उपाधीक्षक रामसिंह समेत अधिकारियों के सुपरविजन में विधानसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भय मुक्त करने के लिए पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इसके तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देश अनुसार एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने तीन टीम गठित कर यह कार्रवाई की है। पुलिस ने जयेंद्र प्रताप सिंह पुत्र उम्मेद सिंह राजपूत निवासी गांवड़ी, हरीश पुत्र किशन गुर्जर निवासी एजेंसी एरिया देवली, मदनलाल पुत्र पोखरमल गाड़िया लुहार निवासी रीको एरिया देवली, रामस्वरूप पुत्र मूलचंद प्रजापत निवासी चांदली की झोपड़ियां, लेखराज पुत्र राधा किशन माली निवासी पनवाड़ को गिरफ्तार किया है।
इसी तरह पुलिस ने पवन पुत्र नंदराम रेगर निवासी देवली गांव को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम में सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, दिलीप सिंह, करण सिंह, हेड कांस्टेबल रामेश्वर, बद्रीलाल समेत शामिल है।


