Tuesday, September 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime News83 लीटर अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

83 लीटर अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार


Deoli News 1 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ देवली पुलिस की कार्रवाई हुई है। पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए 83.175 लीटर अवैध शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

देवली डीएसपी मदनलाल ढाका ने बताया कि पुलिस अधीक्षक टोंक रोशन मीणा के निर्देश पर टीम गठित की गई थी। थाना देवली पुलिस की टीम ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में सत्यनारायण पुत्र गोपाल लाल रावणा राजपूत निवासी दौलता मोड़ तथा रमेश पुत्र श्योजीलाल रेगर निवासी गणेश रोड देवली शामिल हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है। डीएसपी ढाका ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here