Tuesday, September 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskहिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के महत्व पर प्रकाश डाला

हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के महत्व पर प्रकाश डाला


Deoli News 1 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय देवली में हिंदी माह का शुभारंभ मंगलवार को विद्यालय के प्राचार्य नवरतन मित्तल द्वारा मां सरस्वती के पूजन-अर्चन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

कार्यक्रम में स्नातकोत्तर शिक्षिका (हिंदी) दीप्ति गुप्ता ने “राजभाषा हिंदी एवं उसका महत्व” विषय पर सारगर्भित एवं प्रेरणादायी व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने हिंदी की संवैधानिक स्थिति, राजभाषा के रूप में हिंदी की भूमिका तथा दैनिक जीवन एवं कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के महत्व पर प्रकाश डाला। इस माह के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए विभिन्न साहित्यिक, सृजनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इनमें हिंदी कविता-पाठ, भाषण प्रतियोगिता, रचनात्मक लेखन, निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी, हिंदी प्रदर्शनी, पुस्तक समीक्षा, पोस्टर एवं नारा लेखन तथा ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रमुख हैं। शिक्षकों के लिए भी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा तथा राजभाषा से संबंधित नियमों एवं अधिनियमों की जानकारी प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर विद्यार्थियों में हिंदी के प्रति रुचि, रचनात्मकता एवं अभिव्यक्ति-कौशल विकसित करने तथा विद्यालयीन एवं कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here