Deoli News 1 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर क्षेत्र के ऊंचा ग्राम पंचायत की अंबेडकर कॉलोनी से रेगर समाज की दूसरी पदयात्रा रामदेवरा के लिए पूजा अर्चना के बाद रवाना हुई।
इससे पहले अंबेडकर कॉलोनी स्थित रामदेव मंदिर में सभी यात्रियों ने पूजा की, इसके बाद ऊंचा प्रशासक रामराज मीणा ने ध्वज पूजन कर सभी यात्रियों को रवाना किया। पदयात्रा में शामिल सभी श्रद्धालु भजनों की धुन पर नाचते गाते रवाना हुए। पदयात्रियों ने बताया कि रामदेवरा पहुंचकर बाबा का ध्वज अर्पित करेंगे।



