Deoli News 1 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी नगर पालिका चुनाव के मद्देनजर पुलिस की ओर से मंगलवार शाम देवली में फ्लैग मार्च निकाला गया।
डीएसपी देवली मदन ढाका एवं थाना प्रभारी प्रीति रत्नू के नेतृत्व में पुलिस जाप्ते ने शहर के विभिन्न मार्गों से होकर फ्लैग मार्च किया। यह फ्लैग मार्च छतरी चौराहा, ममता सर्कल, चर्च रोड होते हुए विवेकानंद कॉलोनी पहुंचा, जहां से पुलिस जाप्ता वापस थाने पहुंचा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने कस्बे में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण माहौल में नगर पालिका चुनाव संपन्न कराने का संदेश दिया।



