Wednesday, September 2, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskकांग्रेस प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हुआ

कांग्रेस प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हुआ


Deoli News 2 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका चुनाव को लेकर बुधवार शाम वार्ड नंबर 12 के कांग्रेस प्रत्याशी सौरभ जिंदल के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हुआ।

विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस दौरान वार्ड के वरिष्ठ एवं प्रबुद्धजनों का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अन्य वार्डों के कांग्रेस प्रत्याशी भी शामिल हुए और सौरभ जिंदल के पक्ष में मतदान की बात कही। प्रत्याशी सौरभ जिंदल ने कांग्रेस पार्टी व सांसद हरिश्चंद्र मीणा का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर विश्वास जताकर उन्हें प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कहा कि वार्डवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे। किसी कारणवश यदि किसी मतदाता से संपर्क नहीं हो पाता है तो वे स्वयं दोबारा संपर्क कर समस्या के समाधान का प्रयास करेंगे।

उन्होंने बताया कि व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से भी वार्ड की समस्याओं को सामने लाकर उनके निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। जिंदल ने वार्डवासियों को भरोसा दिलाया कि वे उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और समस्याओं को पालिका मंडल तक पहुंचाकर समाधान कराने का प्रयास करेंगे। इस दौरान दिनेश गोयल, आत्माराम जैन, दिनेश जैन सर्राफ, गोवर्धन कंछल सहित अन्य नेताओं ने जिंदल के पक्ष में मतदान करने की बात कही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here