Friday, September 4, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsबिना तलाक दूसरी शादी रचाने और लाखों के जेवरात हड़पने पर 5...

बिना तलाक दूसरी शादी रचाने और लाखों के जेवरात हड़पने पर 5 के खिलाफ मामला दर्ज


Deoli News 4 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमाननगर थाना क्षेत्र के रामनगर-अमरवासी निवासी परिवादी रतनलाल जाट की शिकायत पर न्यायालय के इस्तगासे के जरिए पांच आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।

परिवादी का आरोप है कि केकड़ी निवासी आरोपियों ने अपनी पुत्री मधु का विवाह उसके बेटे मनीष से तय कर उधार के नाम पर 5.60 लाख रुपए नकद और करीब 8.32 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवर ले लिए। वहीं 12 जुलाई 2024 को विवाह के बाद विवाहिता महज एक दिन ससुराल रुककर पीहर चली गई और वापस नहीं लौटी। बाद में बिना किसी कानूनी तलाक के मधु ने 24 अप्रैल 2026 को अन्य युवक से दूसरा विवाह रचा लिया। सामाजिक बैठक में तय होने के बावजूद आरोपियों ने नकदी व जेवरात लौटाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच एएसआई चेतनलाल के सुपुर्द की है।

अवैध देशी शराब के 48 पव्वों सहित एक आरोपी गिरफ्तार

हनुमाननगर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान ईटुण्दा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध देशी शराब के 48 पव्वों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने भाव का गुढ़ा रास्ते पर सिर पर कार्टन ले जा रहे संदिग्ध अशोक कुमार मीणा निवासी विजेठा को रुकवाकर तलाशी ली, तो कार्टन से घुंघरू देशी सादा शराब के 48 पव्वे बरामद हुए। जब्त शराब को मालखाने में जमा करवाकर मामले का अग्रिम अनुसंधान हेड कांस्टेबल महेश कुमार को सौंपा गया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here