Saturday, September 5, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpभाजपा ने झोंकी ताकत, विधायक ने किया जनसंपर्क

भाजपा ने झोंकी ताकत, विधायक ने किया जनसंपर्क


Deoli News 5 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। शनिवार को स्थानीय विधायक राजेंद्र गुर्जर देवली दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने पैदल घूम-घूमकर लगभग सभी वार्डों में पहुंचकर भाजपा प्रत्याशियों के साथ मतदाताओं से जनसंपर्क किया और कई स्थानों पर सभाओं को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

इलेक्शन न्यूज : आरक्षित वार्डों में चुनावी रंग चटख, सामान्य में प्रचार का माहौल सुस्त व कम

भाजपा शहर मंडल कोषाध्यक्ष सुनील सेठी ने बताया कि विधायक गुर्जर ने अलग-अलग वार्डों में प्रत्याशियों के साथ मतदाताओं से मुलाकात कर भाजपा का बोर्ड बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देवली में भाजपा का बोर्ड बनने पर शहर के विकास को गति देने के साथ वार्डवासियों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भाजपा का बोर्ड निश्चित तौर पर बनेगा। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने की बात कही। विधायक ने कई वार्डों में सामूहिक रूप से भी जनसंपर्क किया, जहां एक साथ आसपास के क्षेत्रों के मतदाताओं से संवाद कर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील की गई।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी कविता जैन, केपी सिंह नरूका, दिनेश जैन, कुलदीप चौधरी, आरती ग्वाला सहित अन्य प्रत्याशी अपने-अपने वार्डों में विधायक के साथ जनसंपर्क करते नजर आए। इसी दौरान विधायक के समक्ष वार्ड नंबर 22 से निर्दलीय प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दिनेश जैन के पक्ष में समर्थन देने की इच्छा व्यक्त की। विधायक के देवली दौरे के दौरान अग्रवाल धर्मशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं प्रत्याशियों की बैठक भी आयोजित हुई, जिसमें चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भाजपा के पक्ष में मेहनत करने की बात कहीं।

विधायक राजेंद्र गुर्जर के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर, रतन मंगल, प्रेमचंद शर्मा, महेश मंगल, नवीन ग्वाला, भैरू सिंधी सहित भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद थे।

देवली के 35 वार्डों में 23,811 मतदाता, वार्ड 34 में सर्वाधिक तो वार्ड 31 में सबसे कम

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here