Saturday, September 5, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskनृसिंह भगवान मंदिर में सजे नन्हे "राधा-कृष्ण" गूंजे कान्हा के जयकारे

नृसिंह भगवान मंदिर में सजे नन्हे “राधा-कृष्ण” गूंजे कान्हा के जयकारे


Deoli News 5 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्वर्णकार समाज समिति देवली के तत्वावधान में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस मौके पर देवली के नृसिंह भगवान मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन हुए।

मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। इस मौके पर नन्हे राधा-कृष्ण की सजीव झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजे नन्हे बालक-बालिका ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। झांकी देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया। जन्माष्टमी पर महिलाओं ने भक्ति भाव से भगवान श्रीकृष्ण के भजन प्रस्तुत किए। भजनों से मंदिर परिसर गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर जन्मोत्सव मनाया।

इसके बाद श्रद्धालुओं को खीर-पंजीरी का प्रसाद वितरित किया गया। समिति महामंत्री भवानी शंकर डसाणिया ने दी। इस दौरान पुरुषोत्तम सोनी, कैलाश सोनी, रमेश, गोविंदराम, नोरत, ज्ञानेंद्र, संजय सहित समाज लोग मौजूद रहे।

भजन संध्या में बिखरी श्रीकृष्ण भक्ति की छटा, दही हांडी फोड़ी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here