Saturday, June 6, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsसीबीईओं ने किया निरीक्षण, कमांडेंट ने वितरित की जर्सी

सीबीईओं ने किया निरीक्षण, कमांडेंट ने वितरित की जर्सी


Deoli News 19 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सीबीईओ देवली सीमा पाराशर व एसीबीईओ प्रधान लाल मीणा ने गुरुवार को राऊमावि देवडावास निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में चल रही राज्य समान परीक्षा का अवलोकन किया।

प्राचार्य जयकुमार जैन ने बताया कि दोनों शिक्षा अधिकारियों ने एमडीएम का भी निरीक्षण किया। साथ ही बच्चो के शैक्षणिक स्तर जांचा। यह स्तर सही पाया गया। साथ ही सुधार के निर्देश दिए। सीबीइओ ने अन्य शाला संबधी रिकार्ड का अवलोकन कर उनके बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर रघुनंदन पंचोली, सुवालाल रेगर, व्याख्याता ज्योति वर्मा, प्रदीप कुमार बिडला, ज्योति वर्मा, रामदयाल बैरवा आदि उपस्थित थे। यह जानकारी शाला मीडिया प्रभारी शिक्षक तुलसीराम गौतम ने दी।

बच्चों को जर्सी वितरित की

गांवड़ी पंचायत के विभिन्न सरकारी स्कूलों के जरुरतमंद बच्चों को सीआईएएसएफ देवली के सहायक कमांडेंट हरभजन मीणा एवं उनके स्टाफ द्वारा जर्सियां वितरित की गई। पंचायत शिक्षा अधिकारी दयालराम मीणा ने बताया कि क्षेत्र की राजकीय प्राथमिक विद्यालय ककोडिया प्रथम, सीतारामपुरा, भैरूपुरा एवं कालानाड़ा स्कूल के बच्चों को जर्सियां वितरित की गई। इससे पूर्व दूदावास के बच्चों को जर्सियां वितरित की गई थी। इस दौरान मधुसूदन राव सहायक कमांडेंट, सबइंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा, कांस्टेबल मयूर शिंदे समेत मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d