Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationअधिवक्ताओं में नाराजगी, कार्य बहिष्कार किया

अधिवक्ताओं में नाराजगी, कार्य बहिष्कार किया


Deoli News 28 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उपखंड अधिकारी देवली के कथित बयान से नाराज अभिभाषण संघ देवली के अधिवक्ताओं ने मंगलवार दोपहर बाद न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर दिया है।

इस दौरान अभिभाषक संघ अध्यक्ष रामधन चौधरी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने उपखंड अधिकारी को न्यायिक कार्य बहिष्कार की सूचना दी है। वहीं नारेबाजी का विरोध जताया। उक्त सूचना में बताया कि हर वर्ष उपखंड अधिकारी की ओर से गणतंत्र दिवस दो अधिवक्ताओं को सम्मानित किया जाता है। इस बार भी पुरस्कृत करने के लिए अभिभाषक संघ ने आवेदन प्रस्तुत किया तो कथित तौर पर उपखंड अधिकारी द्वारा अधिवक्ताओं को सम्मान के योग्य नहीं बताया। जिसे अधिवक्ताओं में नाराजगी है और अभिभाषक संघ ने इसे लेकर निंदा प्रस्ताव पारित किया। साथ ही अनिश्चितकालीन न्यायिक बहिष्कार की घोषणा की है। अधिवक्ता संदीप कांटिया ने बताया कि यह न्यायिक कार्य बहिष्कार एसडीम न्यायालय से संबंधित है। इस बारे में उपखंड अधिकारी मनोज कुमार मीणा का कहना है कि उपखंड स्तरीय सम्मान के लिए चयन ब्लॉक स्तरीय कमेटी करती है। उक्त कमेटी में ही पुरस्कार पाने वाले लोगों का चयन होता है। इस कमेटी में उनके अलावा अन्य अधिकारी भी होते हैं। उन पर लगाया गया आरोप निराधार है। उन्होंने ऐसी कोई बात नहीं कही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d