Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationखाद्य पदार्थ विक्रेताओं बसों में चढ़ने से रोका जाए

खाद्य पदार्थ विक्रेताओं बसों में चढ़ने से रोका जाए


Deoli News 28 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर में आने वाली बसों में खाद्य पदार्थ बेचने वाले युवकों को रोकने की मांग को लेकर मंगलवार को ठेला एसोसिएशन अध्यक्ष ने देवली थाना प्रभारी को ज्ञापन सौपा है।

ज्ञापन में बताया कि बस स्टैंड परिसर में बसे रुकते ही चढ़ने के लिए खाद्य विक्रेता युवकों की होड़ मच जाती है। इस होड़ व आपाधापी के बीच जेब कतरे अपने मंसूबे सिद्ध करने के लिए जुट जाते हैं। उक्त भीड़भाड़ में जहां यात्रियों को परेशानी होती है। वहीं लोगों की जेब भी कट रही है। इस दरमियान भीड़ अधिक होने से हादसा होने की संभावना भी रहती है। लिहाजा उक्त खाद्य विक्रेताओं को बसों में चढ़ने से रोकने की मांग की गई। ज्ञापन सौपने में एसोसिएशन अध्यक्ष रामदयाल साहू, पारस साहू मोंटी, बुकिंग क्लर्क राकेश शर्मा, मोती, कैलाश सिंह, विजय, अशोक, मोहन आदि शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d