Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsमुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित हुआ

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित हुआ


Deoli News 28 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उप जिला चिकित्सालय परिसर देवली में मंगलवार को मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। इसमें सैकड़ो रोगियों को परामर्श मिला।

चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. राजकुमार गुप्ता के अनुसार उक्त शिविर में 1655 लोगों को पंजीकृत किया गया। जिन्हें विभिन्न विशेषज्ञों की ओर से स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। शिविर में नि:शुल्क जांच योजना के तहत लाभार्थियों की संख्या 1650 रही। जबकि 4 लाभार्थियों के विकलांगता प्रमाण पत्र बनाए गए। वहीं 6 मरीजों को उच्च संस्थान के लिए रेफर किया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य बीमा योजना के अंतर्गत 10 लाभार्थियों को ईकेवाईसी कार्ड का वितरण किया गया। शिविर में उपचार एवं परामर्श प्राप्त करने के लिए पूरी अवधि तक रोगियों की भीड़ रही। जांच किए जाने के बाद रोगियों की नि: शुल्क जांच भी की गई। स्वास्थ्य कैंप में सर्जन, फिजिशियन, ऑर्थोपेडिक्स, डेंटिस्ट, ईएनटी समेत विशेषज्ञों ने सेवाएं दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d