Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsपंडेर पुलिस ने बकरी चोर गिरोह का किया पर्दाफाश

पंडेर पुलिस ने बकरी चोर गिरोह का किया पर्दाफाश

चोरी की कार सहित तीन गिरफ्तार


Jahazpur News 16 फरवरी (मोहम्मद आज़ाद नेब) पंडेर थाना क्षेत्र में पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सफलता हासिल की है। पुलिस ने बावड़ी गांव से चोरी हुई 11 बकरियों के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पंडेर थानाधिकारी कमलेश मीणा ने बताया कि तीन दिन पहले बावड़ी गांव निवासी किशना गाड़री ने 11 बकरियां चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और मुखबिरों को सक्रिय किया गया। जांच के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध ईको कार का पता चला। जिससे चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था। पुलिस ने सूचना के आधार पर संदिग्ध वाहन को रोका और उसमें सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही चोरी में प्रयुक्त ईको कार को जब्त कर लिया गया है।

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह ने पहले भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं। थानाधिकारी मीणा ने क्षेत्र में कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने को कहा है।

मोर्चरी में रखा शव, धरना शुरू होने से पोस्टमार्टम रुका, लेकिन सहमति के बाद माने परिजन

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d