Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsशादी की सालगिरह बन गई मौत की तिथि, स्टेटस पर पत्नी को...

शादी की सालगिरह बन गई मौत की तिथि, स्टेटस पर पत्नी को दी थी बधाई

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, मंगलवार को थी 41वीं वर्षगांठ

(फॉलोअप)


@ आशीष बागड़ी

Deoli News 18 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रयागराज महाकुंभ स्नान से लौटते वक्त दौसा जयपुर बाईपास पर हुए सड़क हादसे में मारे गए देवली निवासी मुकुट बिहारी सोनी की 18 फरवरी को 41 वीं वर्षगाठ थी। जिसे लेकर मुकुट बिहारी ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर खुशी व्यक्त की और पत्नी को बधाई भी दी थी। लिहाजा खुशी के इस दिन आए दुख के सैलाब से सब हतप्रभ हैं।

Oplus_131072

संबंधित न्यूज़ : दौसा में, जयपुर बाईपास पर सड़क हादसा, देवली के दंपति की मौत

लेकिन उन्हें यह पता नहीं होगा कि उनकी शादी की वर्षगांठ ही उनकी मौत की तिथि बन जाएगी। जानकारी के अनुसार मुकुट बिहारी सोनी एसबीआई बैंक चौराहे के करीब पीएनबी बैंक का बीसी पॉइंट चलाते हैं। उन्होंने पिछले दिनों ही इम्मानुएल मिशन स्कूल वाले रोड पर जांगिड़ समाज के छात्रावास के पास नया मकान बनाया था। फिलहाल यह मकान निर्माण अधीन है। लेकिन वे लोग शिफ्ट हो गए थे। मृतक मुकुट बिहारी के दो पुत्री है और एक पुत्र पंकज सोनी है। इनमें बड़ी पुत्री की शादी मलारना चोड़ में तथा छोटी पुत्री की शादी मलाना डूंगर सवाईमाधोपुर में हुई थी। इस हादसे में छोटी पुत्री निधि और उनके पति राकेश की भी मौत हुई है।

स्टेटस लगाकर दी थी पत्नी को बधाई

शादी की वर्षगांठ को लेकर मुकुट बिहारी ने मंगलवार सुबह 7:15 पर पत्नी गुड्डी देवी के साथ का व्हाट्सएप स्टेटस पर फोटो लगाया और अंग्रेजी में लिखा कि “प्रिय पत्नी आपको 41वीं वर्षगांठ की बधाई” भगवान के आशीर्वाद से 41 वर्ष पूरे हुए”। मुकुट बिहारी की शादी 18 फरवरी 1984 को हुई थी। जानकारी के अनुसार मुकुट बिहारी के जवाई राकेश सांगानेर में थाने के करीब कैफे चलाते हैं। मुकुट बिहारी सोनी पूर्व में जनता कॉलोनी और पटेल नगर रह चुके हैं। अभी फिलहाल वह अपने नवनिर्मित मकान में शिफ्ट हो गए। जहां फिलहाल काम भी चल रहा है। उधर, दौसा पुलिस उपअधीक्षक रवि प्रकाश शर्मा समेत वहां पुलिस का मानना है कि कार चालक को संभवत नींद की झपकी आ गई थी। इस वजह से यह हादसा हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d