Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsदौसा में, जयपुर बाईपास पर सड़क हादसा, देवली के दंपति की मौत

दौसा में, जयपुर बाईपास पर सड़क हादसा, देवली के दंपति की मौत

दंपति व बेटी जवाई भी बने काल के ग्रास


Deoli News 18 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रयागराज महाकुंभ स्नान से लौटते वक्त मंगलवार सुबह करीब 11 दौसा बाईपास पर सड़क हादसे में देवली निवासी दंपति की मौत हो गई। जबकि उनके बेटी, जवाई और कार चालक भी काल का ग्रास बन गए।

उक्त सूचना से देवली में भी लोगों में चर्चा का विषय बन गया। दौसा पुलिस उपाधीक्षक रवि प्रकाश शर्मा ने दैनिक ब्यूरो को बताया कि यह हादसा जयपुर बाईपास पर हुआ। जहां एक कार आगे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में देवली के पटेल नगर निवासी मुकुट बिहारी पुत्र किस्तूर मल सोनी और उनकी पत्नी गुड्डी देवी पत्नी मुकुट बिहारी की मौत हो गई। जबकि उनके दामाद राकेश पुत्र किशन लाल सोनी निवासी सूर्य नगर आबकारी थाना सांगानेर एवं राकेश की पत्नी निधि की भी सड़क हादसे में मौत हुई है। इसी तरह एक कार चालक नफीस खान निवासी मलाला डूंगर जिला सवाईमाधोपुर की मौत हुई है। जबकि कार सवार दीपेश परवानी पुत्र जितेंद्र परवानी निवासी शांति नगर एनबीसीसी ब्लॉक जयपुर घायल हुए हैं। घटना के बाद घायलों को दौसा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद गाड़ी के हिस्सों को तोड़कर शव और घायलों को बाहर निकाला गया था।

स्वर्णकार समाज के लोगों ने बताया कि मुकुट बिहारी की स्टेट बैंक चौराहे के समीप पीएनबी बीसी पॉइंट केबिन है। यह लोग पहले जनता कॉलोनी में रहते थे। जबकि उनकी बेटी की शादी सवाईमाधोपुर जिले में की गई थी। सड़क हादसे में इको कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। वही ट्रक चालक और एक मैकेनिक भी घायल हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d