Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpचौहान के बीजेपी जिलाध्यक्ष बनने पर आतिशबाजी की

चौहान के बीजेपी जिलाध्यक्ष बनने पर आतिशबाजी की


Deoli News 17 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीजेपी की ओर से सोमवार को टोंक जिला अध्यक्ष के रूप में भाजपा नेता व भाजयुमो प्रदेश महामंत्री चंद्रवीर सिंह चौहान की नियुक्ति की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी है।

इसे लेकर सोमवार शाम देवली के पेट्रोल पंप चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौहान के जिला अध्यक्ष मनोनीत होने पर खुशी का इजहार किया। पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर एवं आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। वहीं परस्पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाई और भाजपा का ध्वज लहराया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अंकित डाबर, मंडल प्रतिनिधि राकेश ओसवाल, जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के भाई एवं भाजपा नेता रणवीर सिंह चौहान, आशीष पंचोली, अजय सिंह शक्तावाद, प्रमोद मंगल, नवल किशोर चतुर्वेदी, भारत सिंह सोलंकी, लक्ष्मी नारायण गुर्जर समेत कई मौजूद थे। चंद्रवीर सिंह चौहान के जिलाध्यक्ष नियुक्ति की घोषणा सोमवार को टोंक में केंद्रीय मंत्री भागीरथ सिंह चौधरी, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया व निवर्तमान जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता की मौजूदगी में हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d