Deoli News 23 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ग्राम छतड़ी नेगड़िया में पिछले दिनों पांचूलाल भील के परिवार को अग्निकांड में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा था।
अख्तर उल्ला खान ने बताया कि घटना में उनके खेत में बनी घास की टपरी में आग लग गई। जिसमें करीब एक वर्षीय की बच्ची की मौत हो गई। जबकि एक महिला भी जलने से गंभीर रूप से घायल हो गईं थी। कई पशु भी इस आग में जलकर मर गए थे। इस घटना के बाद देवली तहसील के युवाओं ने मिलकर पीड़ित परिवार की मदद के लिए 31 हजार 251 रुपए की राशि एकत्र की। अभियान में रईस पठान, सोजी हाड़ा, आवेश कुरेशी, दीपू रामसिंह शक्तावत, दयाराम कीर, रफीक अब्बासी, किशन कीर, रमेश मीना, मथुरा लाल मीना, असलम शेख और अन्य कई युवक शामिल थे।



