Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsशिक्षक संघ पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की

शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की


Deoli News 23 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उप शाखा देवली की बैठक प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार रविवार को आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सभाध्यक्ष गोपाल लाल पेंटर ने की।

जबकि जिला पर्यवेक्षक संगीता सिंह और जिला महिला संगठन मंत्री ने मार्गदर्शन दिया। उप शाखा मंत्री भँवर लाल वैष्णव ने बताया कि बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और तैयारी पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि 30 मार्च को नव संवत्सर का आयोजन देवली शहर और सभी संकुल क्षेत्रों में मनाया जाएगा। जबकि 14 अप्रैल को समरसता दिवस डॉ. अंबेडकर जयंती आयोजित होगी। यहां दिनेश सिंह नरुका प्रधानाचार्य ने प्रत्येक संकुल से संयोजक और सह संयोजकों को संगठन की रीति नीति और गतिविधियों से अवगत करवाया।

संगठन के क्रियाकलापों की जानकारी दी। वहीं आगामी सत्र में सदस्यता अभियान और टोली निर्माण पर भी चर्चा की गई। बैठक में अध्यक्ष द्वारका प्रसाद मेघवंशी, भगत सिंह मीणा, अतिरिक्त जिला मंत्री, चंद्र प्रकाश माहेश्वरी, प्रधानाचार्य प्रतिनिधि दिनेश कुमार शर्मा, सुनील कुमार जैन सहित मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d