Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskउल्लास नवभारत साक्षरता परीक्षा आयोजित

उल्लास नवभारत साक्षरता परीक्षा आयोजित


Deoli News 23 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उपतहसील नासिरदा क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड़ में रविवार को उल्लास नवभारत साक्षरता और संख्या ज्ञान परीक्षा का आयोजन हुआ।

यह परीक्षा सुबह 10 बजे से आयोजित की गई। जिसमें पंजीकृत 60 नव साक्षरों ने भाग लिया। इस परीक्षा के आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों ने भूमिका निभाई। परीक्षा व्यवस्था में सुगन चंद कुमावत, सावरलाल कुमावत, मीना कुमारी, साँवर लाल जाट, सुरजमल, छीतरलाल धाकड़, गायत्री छीपा, कुलदीप, लेखराज महावर, पंचायत शिक्षक सीमा जाट, रामकुवार मीणा थे। विद्यालय के मीडिया प्रभारी सुगनचंद कुमावत ने बताया कि ग्राम पंचायत बीजवाड़ में कुल नामांकित 150 नवसाक्षरों में से प्रत्येक विद्यालय में 30 नवसाक्षरों ने मूल्यांकन में भाग लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d