Deoli News 22 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में विद्यार्थियों को स्क्रैप बुक और स्केच बुक वितरित किए गए। यह वितरण विद्यार्थियों के बाल मन की सृजनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने के लिए किया गया है।
पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार ने बताया कि राज्य सरकार एवं शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों के लिए स्क्रैप बुक तैयार करवाकर उपलब्ध कराई हैं। प्रभारी मधु सेन ने बताया कि कक्षा एक से 2 के लिए 102 और कक्षा 3 से 5 के लिए 219 बुक प्राप्त हुई हैं। स्क्रैप बुक का वितरण महात्मा गांधी विद्यालय दूनी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुरा, कंजरबस्ती, देवपुरा को किया गया हैं। इस अवसर पर कई शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे।
श्याम नगर में ईसर गणगौर को नगर भ्रमण हुआ
शहर के श्याम नगर कॉलोनी में शिव पार्वती के प्रतीक ईसर व गणगौर का श्याम नगर की महिला मंडली के द्वारा नगर भ्रमण करवाया गया। यह आयोजन प्रतिवर्ष की भांति गणगौर पूजा के क्रम में किया गया।
महिला मंडली ने पूजा विधि-विधान के साथ विधिवत आसन विराजमान कर श्याम नगर के मुख्य मार्ग में होते हुए कान्हा बाग में ले जाकर ईसर-गणगौर की पूजा की। इसके बाद राजस्थान की कला और संस्कृति के अनुसार कान्हा बाग उद्यान में खेल प्रतियोगिता, घूमर नृत्य प्रतियोगिता और सामूहिक सांस्कृतिक गतिविधियां हुई।



