Deoli News 22 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर में शुक्रवार को मधुमक्खियों के हमले में एक बुजुर्ग जख्मी हो गए थे। जिसे बाद में देवली चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था।
लेकिन शुक्रवार शाम उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रैफर किया गया। जहां सवाईमानसिंह हॉस्पिटल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक अमरवासी निवासी किशन सिंह राणावत है। घटना में किशन सिंह के चेहरे पर दर्जनों मधुमक्खियों के डंक चुभ गए थे। वह बस स्टैंड परिसर में पीछे की ओर बस का इंतजार कर रहे थे।
जब मधुमक्खियों ने उसके चेहरे पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले के कारण किशन सिंह की हालत गंभीर हो गई थी। जानकारी के अनुसार किशन सिंह की शनिवार शाम मौत हो गई। वे देवली में ज्योति कॉलोनी स्थित अपने पुत्र से मिलने आए थे। मौत की सूचना से गांव में लोग हतप्रभ रह गए।



