Deoli News 22 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) रैगर समाज विकास समिति देवली के निर्वाचन कमेटी पर्यवेक्षक पप्पूलाल वर्मा ने बताया कि समिति के विभिन्न पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है।
उन्होंने बताया कि समिति के अध्यक्ष पद के लिए मोहन लाल ठागरिया, मोतीलाल ठागरिया, यादव राय बदलोटिया और प्रभुलाल तुनगरिया उम्मीदवार हैं। इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए जमनालाल कांसोटिया, रामेश्वर प्रसाद तुनगरिया और महेश कुमार तुनगरिया उम्मीदवार हैं। जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए रामस्वरूप गोखरीवाल और नवरंग लाल झारोटिया ने नामांकन दाखिल किया हैं। इसी तरह महामंत्री पद के लिए चौथमल करावलिया और बिहारी लाल जग्रवाल ने आवेदन दिए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं 23 मार्च को आवेदन वापसी के लिए समय 2 बजे से 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके बाद आवंटित सूची जारी कर दी जाएगी।

यह चुनाव रेगर समाज विकास समिति की प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। मतदान 30 मार्च को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा और इसके बाद मतगणना अपरान्ह 3 से शाम 5 बजे तक होगी। इसके बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।


