Deoli News 23 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी जैन समाज द्वारा भगवान आदिनाथ जयंती के पर कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा जैन मंदिर से रवाना होकर टोडा का दरवाजा, बस स्टैंड, नया दरवाजा होकर वापस जैन मंदिर पहुंची।
शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। इससे पहले सुबह 6:15 बजे नित्य अभिषेक, शांतिधारा हुई। इसके बाद प्रातः 8 बजे भगवान का जुलूस मंदिर से नगर भ्रमण करते हुए वापस मंदिर की पहुंचकर अभिषेक किया गया।दोपहर में मंदिर में विधान हुई, जिसमें समाज के पुरुष महिलाएं पूजा में बैठे। यहां 48 दीपकों के द्वारा सिद्धि मंत्रों से भक्तामर का पाठ के साथ मंगलमय आरती हुई।
प्रभातफेरी भी निकाली गई
इसके अलावा दूनी में हरिबोल प्रभात फेरी मंडल के तत्वावधान में प्रभात फेरी निकाली गई।यहां अलग-अलग गांव से आई प्रभात फेरियों ने अपने-अपने संसाधनों से भजन गीत राम धुनी सुनाकर प्रस्तुति दी। बूंदी का गोठड़ा से आए मंडल ने “हरिओम मुख से गोविंद बोलो प्यारे” के साथ-साथ “राम नाम सुखदाई भजन करो भाई, गोविंद जय जय गोपाल जय जय, राधा रमण हरि गोविंद जय जय” सहित भजनों को प्रस्तुत किया।
प्रभातफेरियों की शुरुआत बस स्टैंड स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर से शुरू हुई। लोगों ने जगह-जगह विभिन्न गांव से आई प्रभात फेरियों को फलाहार व अल्पाहार कराया।


