Deoli News 23 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की पूज्य सिंधी पंचायत ने सर्वसम्मति से विनोद धर्मानी को लगातार तीसरी बार अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।
धर्मानी ने बताया कि आगामी 30 मार्च को झूलेलाल जयंती त्यौहार धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर समाज की एक मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें जयंती के कार्यक्रम को रुपरेखा बनाकर अंतिम रूप दिया गया। धर्मानी ने बताया कि यह त्यौहार सिंधी समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और इसकी तैयारियों के लिए समाज के सभी सदस्यों को मिलकर काम करने की आवश्यकता है।



