Deoli News 23 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय विधायक राजेंद्र गुर्जर ने रविवार को कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अग्नि पीड़ित परिवार छातड़ी में पीड़ित सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें आर्थिक सहायता दिलाने के लिए अधिकारियों से कहा।
इस अवसर पर उन्होंने नासिरदा में जन समस्याओं के निस्तारण के लिए उच्च अधिकारियों से बात की और निस्तारण के आदेश दिए। कार्यक्रम में देवली देहात मंडल अध्यक्ष विनोद माहुर, नासिरदा मंडल अध्यक्ष नारायण धाकड़, पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, अजय सिंह शक्तावत, यतेंद्र नामा, सरपंच राजेंद्र धाकड़, सीआर ऋतुराज गुर्जर, नंदलाल गुर्जर, तेजमल कुमावत, रतन माहेश्वरी, नारायण जाट, मुकेश मित्तल, संजय सिंहल, हरिराम धाकड़, दुर्गालाल गुर्जर, मनोज गौत्तम, मोहन सैनी, मनोज खांडल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। यहां ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर विधायक को ज्ञापन भी दिए।
उल्लेखनीय है कि इस अग्निकांड में कच्ची टपरी बनाकर रहने वाले पांचू भील के परिवार की एक वर्षीय बच्ची की जलकर मौत हो गई थी। वही समूचा सामान जलकर राख हो गया।


