Deoli News 20 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नेगडिया क्षेत्र स्थित छातड़ी में गुरुवार शाम कच्ची झोपड़ी में आग लग जाने से एक वर्ष की बच्ची बुरी तरह झुलस गई। जिसे बाद में देवली चिकित्सालय से टोंक रेफर कर दिया गया।
इसके बाद में टोंक ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। देवली पुलिस, अस्पताल एवं दमकलकर्मियों की सूचना के मुताबिक यह हादसा छातड़ी में टीलों पर रहने वाले एक परिवार के साथ हुआ। यहां कच्ची झोपड़ी के पास मवेशी बंधे हुए थे। वही झोपड़ी में एक वर्षीय मासूम ममता पुत्री राजेश भील मौजूद थी। किन्हीं कारणों से झोपड़ी में आग लग गई। जिससे समूची झोपड़ी भभक गई। वही ममता इसमें बुरी तरह झुलस गई। जिसे देवली चिकित्सालय लाने पर डॉ. नंदकिशोर, सुधा मंगल ने जांच किए जाने के बाद टोंक रेफर कर दिया। जहां उसकी बीच रास्ते में मौत हो गई। उक्त हादसे में पूजा पत्नी राजेश भील भी झुलसी है। वही राजेश के पिता पांचू भील भी झुलसे है।
सूचना पर देवली नगर पालिका से कर्मचारी नीरज चौधरी आदि दमकल सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस की सूचना के अनुसार यहां 8 बकरी, 3 भैंस, एक गाय, 2 मुर्गी, एक बाइक घर का घरेलू सामान कपड़े, बर्तन, बिस्तर, अनाज आदि जलकर राख हो गए। वही मासूम ममता बहुत अधिक झुलस जाने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर देवली तहसीलदार वीरेंद्र सिंह शक्तावत, पटवारी पंकज जैन समेत मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर नुकसान का आकलन किया। हादसे के बाद आसपास के दर्जनों ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।



