Deoli News 4 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) चैत्र नवरात्र के को लेकर अंतराष्ट्रीय वैश्य महिला संगठन देवली की ओर से शुक्रवार को 151 कन्याओं को भोजन कराया गया।

यह कार्यक्रम आदर्श बालिका विद्या मंदिर पटेल नगर में आयोजित किया गया, जहां विद्यालय की सभी मातस्वरूपा कन्याओं और भैरव स्वरूप बालकों को भोजन कराया गया। इसके अलावा सिगलीगर बस्ती में चल रहे केशव बाल संस्कार केंद्र के सभी बालक-बालिकाओं को भी भोजन करवाया गया। सभी बच्चों की पूजा करके उन्हें उपहार, फल, बिस्किट, और चिप्स दिए गए। कार्यक्रम में कमलेश मुंदड़ा, उषा जिंदल, नीलम अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, ममता सिंहल, शीला, बबीता गोयल, मोनिका सुराणा, मीना सिंहल, निधि गर्ग, सुनीता गोयल, नीलू अग्रवाल, अंजना अग्रवाल उपस्थित रहे। बालिका विद्यालय प्रधानाध्यापिका निर्मला सोनी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।



