Deoli News 5 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री व्यापार महासंघ देवली के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने शनिवार को महासंघ की कार्यकारिणी का गठन किया है। इसमें विभिन्न पदों पर नियुक्ति दी गई है।
इसके संरक्षक मंडल में रमेश जिंदल, रतन मंगल, महावीर जैन, राधेश्याम मालू, दिनेश सर्राफ को शामिल किया गया है। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद पर ओम मंगल, दुर्गालाल जांगिड़, अमरचंद गुप्ता, बनवारी मंगल, जसवंत सिंह चौहान, प्रहलाद साहू, प्रेमचंद माली, महामंत्री पद पर उमाशंकर खुटेटा, राजेंद्र शर्मा, महेंद्र मंगल, नवल किशोर चतुर्वेदी, सत्येंद्र बड़जात्या, महेश अग्रवाल को, संगठन महामंत्री पद पर बद्रीलाल, मनजीत सिंह, नवीन गोयल, विशन, सोनू, अनिल गोयल, भेरू खत्री को मनोनीत किया है।
कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल को बनाया है। वही सजग, अंकित नाटाणी, पंकज नथेया, मुकेश सिंहल, नवल मुंदड़ा, गणतंत्र सिंहल, नितिन सोनी, रामलाल सेन को मंत्री बनाया गया है। इसी प्रकार कार्यकारिणी सदस्य भी नियुक्त किए गए है।



