Desk News 22 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिले में आगामी तेज अंधड़, तीव्र हवा को देखते हुए किसानों को सौर ऊर्जा पंप संयंत्र को सुरक्षित रखने के लिए सौर ऊर्जा पंप के स्ट्रक्चर की जांच करने के लिए कहा गया है।
मौसम न्यूज़ : लू-तापघात को लेकर जिला प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
इन किसानों को ढीले स्क्रू व बोल्टो को अच्छी तरह कसने एवं सौर ऊर्जा पैनल स्ट्रक्चर को समानांतर करने की बात कही गई है, ताकि सोलर पंप की प्लेटो को तेज हवाओं से बचाया जा सके। उद्यान विभाग के उपनिदेशक चंद्र प्रकाश बढ़ाया ने बताया कि जिन कृषकों ने सौर ऊर्जा पंप संयंत्र का लंबी अवधि से उपयोग नहीं किया है। वह अपने स्ट्रक्चर को 90 डिग्री में सेट करें, ताकि सोलर पैनलों पर हवा का दबाव कम हो और संयंत्र को नुकसान से बचाया जा सके।



