Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसड़क निर्माण एवं सुचारू जलापूर्ति की मांग, ज्ञापन सौपा

सड़क निर्माण एवं सुचारू जलापूर्ति की मांग, ज्ञापन सौपा


Deoli News 22 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली में नगर पालिका पार्षद भीमराज जैन व विनोद पुजारी ने मंगलवार को जनहित के मुद्दों को लेकर उपखंड अधिकारी मनोज कुमार मीणा को ज्ञापन सौंपे हैं।

पहला ज्ञापन रोड मरम्मत और निर्माण कार्य शुरू करने के संबंध में दिया गया है। ज्ञापन में बताया कि पिछली वर्षा के दौरान नगर पालिका क्षेत्र में मुख्य सड़कों और गली-मोहल्लों में कई जगह गड्ढे हो गए थे, जिनकी मरम्मत नहीं करवाई गई है। इससे कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और आगे भी होने की आशंका है। आरोप लगाया कि पीडब्ल्यूडी विभाग को फरवरी में कुछ रोड मरम्मत और निर्माण के कार्यादेश जारी होने के बावजूद कार्य शुरू नहीं किए गए हैं। जिससे हादसे का अंदेशा बना रहा है।

इसी तरह दूसरे ज्ञापन में पार्षदों ने पानी की सप्लाई के संबंध में बताया कि वार्ड नं 16 साकेत कॉलोनी में कई वर्षों से पानी की सप्लाई पूरी तरह से नहीं दी जा रही है। जब भी पानी की सप्लाई का समय होता है, उसके तुरंत बाद ही बिजली की कटौती कर दी जाती है। चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में पानी की सप्लाई पूरी तरह से नहीं शुरू की गई तो उन्हें आमजन के साथ आंदोलन और धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d