Sunday, June 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsवीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा दुष्कर्म

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा दुष्कर्म

विवाहिता ने दर्ज कराया मामला, लगाया आरोप


Deoli News 22 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर क्षेत्र के अजमेर-कोटा बाईपास स्थित नाना होटल के पीछे निवासी एक 30 वर्षीय विवाहिता ने एक युवक पर दुष्कर्म करने एवं वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को देवली थाने में मामला दर्ज कराया है।

मामले के अनुसार 30 वर्षीय विवाहिता ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी युवक दिलखुश बलाई निवासी टीकड़ उसे भीलवाड़ा में काम दिलाने की बात कह कर अपने साथ ले गया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। वही लिविंग इन रिलेशनशिप में रहने का इकरारनामा बनाकर जबरन हस्ताक्षर कर लिए। पीड़िता ने बताया कि वहां आरोपी ने स्कूल में कमरा किराए पर लेकर उसके साथ 20 से 25 दिन तक लगातार बलात्कार किया।

इसके बाद वह 23 मार्च को मौका पाकर वह देवली आ गई। तब से आरोपी पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर गलत काम करता रहा। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि उक्त व्यक्ति ने गत 18 अप्रैल सुबह 8 बजे भी फोन किया और कहा कि यदि वह उससे मिलने नहीं आई तो उसके निवस्त्र स्थिति के वीडियो वायरल कर देगा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उक्त धमकी से डरकर वह 18 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे बाजार आ गई।

यहां से आरोपी उसे जयपुर रोड स्थित एक होटल पर ले गया। जहां फिर से आरोपी ने पीड़िता के साथ गलत काम किया और मारपीट की। यहां तक की शराब की बोतल भी पीड़िता पर उड़ेल दी। शाम 4 बजे होटल के बाहर बैठा पीड़िता का बच्चा और कर्मचारियों ने जबरन गेट खुलवाया तथा पीड़िता को बाहर निकाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d