Deoli News 22 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर क्षेत्र के लुहारी कला स्थित शहीद रामकिशन सिंह राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित कक्षा कक्षों का विधायक ने लोकार्पण किया।
इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता जहाजपुर कौशल किशोर शर्मा ने की। उक्त विद्यालय में डीएमएफटी योजना के अंतर्गत एक करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से 10 कक्षा कक्ष बनाए गए हैं। मुख्य अतिथि विधायक गोपीचंद मीणा ने कहा कि राजस्थान में डबल इंजन की सरकार है। क्षेत्र में विकास कार्य की कोई कमी नहीं आएगी।बताए गए विकास के सभी कार्यों को बिना भेदभाव के पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम में गाडोली मंडल अध्यक्ष बृजराज सिंह खींची, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज सैनी, जिला संयोजक जयसिंह मीणा, प्रशासक जस्सू देवी सहित कई लोग थे।



