Deoli News 25 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली पुलिस ने शुक्रवार को दो अलग-अलग मामलों में मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
पहले मामले में महेंद्र कुमार जांगिड़ निवासी दौलता मोड़ ने अपनी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल के चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर आरजे 26 एसएन 2426 है। यह मोटरसाइकिल को 21 अप्रैल को देवली के पटेल नगर में नवल जोशी के मकान के बाहर से चोरी हुई थी। वह यहां फर्नीचर का काम करने आया था।
इसी तरह सुनील कुमार मीणा निवासी सावंतगढ़ ने अपनी हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल के चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर आरजे 26 एसवाई 4386 है। यह मोटरसाइकिल गत 7 अप्रैल को देवली बस स्टैंड परिसर में एक दुकान के बाहर से चोरी हुई थी। सुनील कुमार ने बताया कि चोरी के बाद किसी ने उनसे 20 हजार रुपए की मांग की और 10 हजार रुपए लेकर उन्हें कोटा भेज दिया।
लेकिन मोटरसाइकिल नहीं मिली। पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आगे की जांच शुरू कर दी है।


