Deoli News 25 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के साकेत कॉलोनी में चल रही जलापूर्ति की समस्या को लेकर शुक्रवार को पार्षद भीमराज जैन के साथ कॉलोनी के लोगों ने सहायक अभियंता सहित से चर्चा की।
इस दौरान पार्षद समेत लोगों ने कनिष्ठ अभियंता नितिन जैन को बताया कि कॉलोनी में पिछले काफी समय से जलापूर्ति की समस्या बनी है। अपर्याप्त जलापूर्ति से लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। यह समस्या गर्मी में गंभीर हो गई। लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। वही शाम के वक्त होने वाली जलापूर्ति के दौरान कुछ देर बाद ही बिजली काट दी जाती है। जिससे लोगों को पानी नहीं मिल रहा है।
पार्षद जैन ने बताया कि इस दौरान सहायक अभियंता ने कनिष्ठ अभियंता समेत लाइनमैन व कर्मचारियों की क्लास लगाई। उन्हें साकेत कॉलोनी में जलापूर्ति का वक्त, मात्रा, समस्या की वजह एवं स्थिति का अवलोकन करने को कहा है। साथ ही सहायक अभियंता ने विश्वास दिलाया की समस्या का जल्द ही समाधान किया जाएगा। इस दौरान भंवर लाल शर्मा, रामनारायण शर्मा समेत मौजूद थे।



