Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskहरिद्वार और डिग्गी कल्याणजी के रूट के यात्रियों को मिलेगी सुविधा

हरिद्वार और डिग्गी कल्याणजी के रूट के यात्रियों को मिलेगी सुविधा

अगले माह तक शुरू होगी बसे, फिर से हरिद्वार तक यात्री कर सकेंगे स्लीपर बस से यात्रा


Deoli News 28 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अगले महीने तक देवली व आसपास के लोगों को सीधे हरिद्वार तक जाने के लिए स्लीपर बस की सुविधा मिलेगी और इसी तरह डिग्गी कल्याणजी तक भी यात्री सीधे रोडवेज बस के माध्यम से सफर कर सकेंगे।

इसे लेकर योजना प्रस्तावित है। बूंदी डिपो पूर्व में बंद हुई इन रूट की बसों को फिर से चालू कर यात्रियों को सुविधा देने जा रही है। देवली रोडवेज बस स्टैंड के बुकिंग प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि देवली शहर एवं क्षेत्रवासियों को दो नई बसों से यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। इसमें पहली बस कोटा से हरिद्वार जाएगी। यह बस पूरी तरह स्लीपर होगी, जो कोटा से रवाना होकर 3:45 बजे करीब देवली बस स्टैंड पहुंचेगी।

वही 4:05 बजे बस देवली से हरिद्वार के लिए रवाना हो जाएगी। पूर्व में यह बस संचालित होती थी। लेकिन इसे बंद कर दिया गया था। इसी तरह कोटा से डिग्गी कल्याणजी वाया देवली होकर भी नई बस शुरू की जा रही है। यह बस सुबह 7 बजे कोटा से रवाना होकर देवली बस स्टैंड पर सुबह 9 से 9:30 बजे तक पहुंचेगी।

इसके बाद यह बस टोडारायसिंह मालपुरा होते हुए दोपहर 12:30 बजे तक कल्याणजी पहुंचेगी। वहीं कुछ देर विश्राम के बाद यह बस दोपहर डेढ़ बजे डिग्गी कल्याणजी से वापस इसी रूट से कोटा के लिए रवाना होगी। शर्मा ने बताया कि इसकी घोषणा हो चुकी है। मई के पहले माह में यह दोनों नई बसे चलने की उम्मीद है। डिपो को नई बसे मिलते ही यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d