Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskजिला जज बनने पर अंसारी को बधाई दी

जिला जज बनने पर अंसारी को बधाई दी


Deoli News 27 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बारां जिला मुख्यालय पर जिला जज (स्पेशल) के रूप में नियुक्त होने पर रुबीना परवीन अंसारी को आल इंडिया पसमांदा समाज के उपाध्यक्ष एवं पूर्व महाधिवक्ता भारत सरकार एडवोकेट एमडी अंसारी के नेतृत्व में बधाई दी गई।

गौरतलब है कि जस्टिस रुबीना परवीन की पहली नियुक्ति देवली मुंसिफ मजिस्ट्रेट कोर्ट में हुई थी, जिसके बाद उन्होंने जयपुर और टोंक सहित जगहों पर अपनी सेवाएं दीं। एडवोकेट एमडी अंसारी ने अपने नेतृत्व में अय्यूब बाबा, हारून अंसारी, मोहम्मद इदरीस, डॉ. आकिब अंसारी, रईस आदि के साथ रुबीना अंसारी को उनके इस नए पद के लिए बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने जस्टिस अंसारी के कार्यों और उनकी न्यायिक सेवाओं की सराहना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d