Deoli News 28 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय देवली के 28 छात्र-छात्राओं ने 54वीं संभागीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
विद्यार्थियों ने एथलेटिक्स, शूटिंग, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और योगा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। एथलेटिक्स में वनकला सुष्मिता ने शॉटपुट और डिस्क थ्रो में दो स्वर्ण पदक जीते, जबकि श्रेया मीणा ने डिस्क थ्रो में रजत पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। शूटिंग स्पर्धा में राधिका मीणा ने रजत और एंजेल प्रियदर्शी ने कांस्य पदक जीता। वॉलीबॉल टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बैडमिंटन में अविराज सिंह, अद्विका सिंह, शताक्षी श्रीवास्तव, जयदीप मीणा और देवांश लूनीवाल ने अच्छा प्रदर्शन किया।
योगा स्पर्धा में प्रियांशी ने आर्टिस्टिक योगा में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि भूमिका और लक्ष्मी ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उल्लेखनीय प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय के 12 छात्रों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है। विद्यालय प्राचार्य नवरतन मित्तल और हेडमास्टर डीआर मीणा ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया। शारीरिक शिक्षक संजय सिंह राव और योग अनुदेशिका अंजना मेघवाल के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।



